स्कूली वाहनों की नियमित जांच कराएं, चालकों का अनिवार्य रूप से करें सत्यापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जिला परिवहन यान समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एआरटीओ राम सिंह ने की। इसमें सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
बैठक में एआरटीओ ने स्कूली वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्कूल संचालकों को निर्देश दिया कि स्कूली वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों में महिला परिचालकों की नियुक्ति करने पर भी जोर दिया।
एआरटीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाना जरूरी है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह निर्वहन करें।
बैठक में स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्कूली वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

