नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति और विकसित भारत की संकल्पना को आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. माया ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रतियोगिता की संयोजक पूनम द्विवेदी रहीं। वहीं निर्णायक मंडल में डॉ. रुस्तम अली और डॉ. शिखा तिवारी शामिल रहे।

निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर समूह संख्या-दो की चंचल सरोज, अंजली पांडेय, खुशी उपाध्याय, खुशी पांडेय और वर्षा पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह संख्या-पांच की गुंजा, उजाला यादव और तुलसी द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि समूह संख्या-एक की रोशनी मोदनवाल, अंजली विश्वकर्मा, शबनम और संजीवनी पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles