80 क्विंटल सागौन की लकड़ी लदा ट्रक पकड़ा, 67 हजार रुपये का जुर्माना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

80 क्विंटल सागौन की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा, 67 हजार रुपये का जुर्माना

लालानगर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचल दल ने सोमवार को औराई चौराहे से सागौन की लकड़ी लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में करीब 80 क्विंटल सागौन की लकड़ी लदी थी, जिसे मध्य प्रदेश से गोरखपुर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को थाने में खड़ा करा दिया गया। मामले में ट्रक चालक पर 67 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचल दल प्रभारी श्रेयश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ सोमवार को औराई चौराहे पर खाद्यान्न और कृषि उत्पादों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को कर्मचारियों ने रोककर जांच की।

जांच के दौरान ट्रक में सागौन की लकड़ी लदी मिली। टीम ने चालक से लकड़ी से संबंधित वैध कागजात मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक की पहचान सरफराज खान निवासी महेशपुर, मिर्जापुर के रूप में हुई।

बताया गया कि जब्त की गई सागौन की लकड़ी की अनुमानित कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। मंडी सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि लकड़ी को अवैध रूप से ले जाने और मंडी शुल्क अदा न करने के मामले में चालक पर 67 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles