केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्टेशन पर स्वागत, ज्ञानपुर रोड पर तिरंगा लगाने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत, ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर तिरंगा लगाने की मांग

गोपीगंज। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का रविवार सुबह ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह बनारस सुपरफास्ट ट्रेन से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी कर माल्यार्पण किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री औराई होते हुए मिर्जापुर के लिए रवाना हो गईं।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता तेज प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपकर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगवाने की मांग की। लोगों ने कहा कि स्टेशन परिसर में तिरंगा स्थापित होने से आमजन में राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना और अधिक मजबूत होगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाना जनहित और राष्ट्रीय हित में आवश्यक है।

इस मौके पर विश्वजीत पांडेय (बाबा), रविंद्र यादव, कृष्णा बिंद, केतन बिंद, राहुल बिंदु, आकाश यादव, सर्वेश पांडेय, सुंदर सोनी, गुलाब चंद तिवारी, योगेंद्र यादव, विशाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles