बाबूसराय में CCTV से चोरी का खुलासा, सीपीयू चुराने वाला किशोर पकड़ा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाबूसराय में CCTV से चोरी का खुलासा, सीपीयू लेकर भागा किशोर पकड़ा गया

भदोही। औराई कोतवाली क्षेत्र के बाबूसराय बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकानदार की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध किशोर को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बाबूसराय बाजार में पिछले कई दिनों से चोरी की घटनाओं को लेकर दुकानदार परेशान थे। कुछ दिन पहले एक किराना की दुकान में चोरी हुई थी। इसके बाद जूता-चप्पल की दुकान में लगातार चार दिनों तक चोरी की घटनाएं सामने आईं। इसे देखते हुए बाबूसराय निवासी प्रशांत सिंह ने अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया।

शनिवार की रात एक चोर दुकान में घुसा और वहां रखा सीपीयू लेकर फरार हो गया। रविवार सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो सीपीयू गायब मिला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर औराई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को चोरी की घटना से जुड़े संदिग्ध के बारे में सुराग मिला। पुलिस ने एक किशोर को पकड़कर पूछताछ की।

औराई कोतवाल विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक किशोर को पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी की जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles