वीर अब्दुल हमीद और गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को देश नहीं भूल सकता : वसीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वीर अब्दुल हमीद और गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को देश नहीं भूल सकता : वसीम

सुरियावां। कांग्रेस की ओर से अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर शुक्रवार को सुरियावां के शेखर आजाद नगर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और अदम्य वीरता की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता का मान बढ़ाया। उनकी शहादत देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश और प्रदेश के निर्माण तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। देश और समाज के लिए दोनों महान विभूतियों का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नाजिम अली और नगर कांग्रेस कमेटी सुरियावां के अध्यक्ष करन मौर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सुरेश गौतम, सुबुकतगीन अंसारी, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुरेश चौहान, शमशीर अहमद, रमाशंकर बिंद, राकेश पाल और विशाल गौतम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles