डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में पुरातन छात्रों की बनेगी सूची, पंजीकरण की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में पुरातन छात्रों की बनेगी सूची

ज्ञानपुर। नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को पुरातन छात्र-छात्रा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. माया ने की।

प्राचार्या ने कहा कि पुरातन विद्यार्थियों को एक मंच पर लाने और संघ का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए उनका पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही उनके संपर्क विवरण भी संकलित कर महाविद्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पुरातन छात्र-छात्राएं किसी भी शिक्षण संस्थान की महत्वपूर्ण धरोहर होते हैं। वे जीवन में किसी भी मुकाम पर पहुंचें, अपने शिक्षण संस्थान से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहता है। महाविद्यालय के विकास और विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक में वर्तमान विद्यार्थियों को शैक्षणिक, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित मार्गदर्शन दिलाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा आगामी समय में पुरातन छात्र-छात्रा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर समिति की संयोजक डॉ. शिखा तिवारी, सह-संयोजक डॉ. रुस्तम अली, सदस्य डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. अनीश कुमार मिश्र, डॉ. ऋत्विक रंजन सिंह, विश्वेश्वर गुप्ता, दिव्यांशु सिंह, ताबिंदा अंसारी, जगत कुमार यादव, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles