लालानगर में राजस्व टीम पर पथराव, आठ नामजद और कई अज्ञात पर FIR

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लालानगर में राजस्व टीम पर पथराव मामले में आठ नामजद, कई अज्ञात पर FIR

लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर पथराव और चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में महिलाओं को जमानत दे दी गई, जबकि अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

अतिक्रमण हटाने पहुंची थी राजस्व टीम

बताया गया कि बृहस्पतिवार को तहसीलदार मिश्री चौहान के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ लालानगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कुछ लोगों ने टीम का विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया और चक्काजाम कर दिया।

पुलिस ने मामले में बुद्धू राम, रवि कुमार, शिव शंकर, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, सुगना देवी, सोनी देवी और सरस्वती देवी को हिरासत में लेकर पहले धारा 151 के तहत चालान किया।

महिलाओं को मिली जमानत, अन्य जेल भेजे गए

एसडीएम औराई ने मामले में नामजद महिलाओं को जमानत दे दी। वहीं, शेष आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इसके बाद सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, चक्काजाम करने और जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles