राजगढ़ में वृद्ध की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता मिला शव; बिना पुलिस सूचना अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत, परिजनों ने बिना सूचना किए अंतिम संस्कार

राजगढ़। थाना क्षेत्र के कोन भरुहवा गांव में मंगलवार की रात एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर वृद्ध ने अपनी बीज की दुकान में नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कोन भरुहवा गांव निवासी वृद्ध मंगलवार की रात भोजन करने के बाद अपनी बीज की दुकान में सोने चले गए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात में उन्होंने दुकान के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी।

बुधवार सुबह काफी देर तक वृद्ध के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार के सदस्य करीब 10 बजे उन्हें जगाने के लिए दुकान पर पहुंचे। अंदर शव फंदे से लटकता देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस संबंध में राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि थाने पर इस तरह की घटना की कोई

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles