रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास सुविधा, 27 अगस्त तक स्पीड पोस्ट पर 10 फीसदी छूट
भदोही। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखी सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे और गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं।
डाक विभाग की ओर से राखी मेल की स्पीड पोस्ट बुकिंग पर 27 अगस्त तक 10 फीसदी की विशेष छूट दी जा रही है। इससे लोग कम खर्च में राखी अपने भाई तक भेज सकेंगे।
वहीं, बारिश के दौरान राखी और अन्य सामान को सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराया जा रहा है। डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि रक्षाबंधन पर राखी समय से पहुंचाने के लिए निर्धारित अवधि में ही बुकिंग कराएं।
इन विशेष सुविधाओं से दूर-दराज रहने वाले भाई-बहनों के बीच रक्षाबंधन का पर्व सुरक्षित और समय पर मनाने में मदद मिलेगी।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।