कबड्डी प्रतियोगिता में कुरमैचा और घोरावल की टीम ने दर्ज की जीत
कुरमैचा। शिवा कबड्डी क्लब की ओर से कुरमैचा गांव में रविवार को डे-नाइट अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने देर रात तक जीत के लिए दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला साकेत नगर कुरमैचा और पूरेभान की टीम के बीच हुआ। इसमें कुरमैचा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरेभान को 33-13 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
वहीं, दूसरे मुकाबले में जिगनौरी घोरावल की टीम ने अकेलवां को 40-18 से पराजित किया। जीत के साथ घोरावल की टीम ने भी अगले दौर में जगह बनाई।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंडिया सुरेश चंद्र मौर्य, कमला शंकर महतो, रंजीत बिंद, सरिता बिंद, संगीता बिंद, वीरेंद्र, दीपक, उपेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बिहारी लाल और राजेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।