स्वर्णकार समाज की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्थव्यवस्था में अहम योगदान के बाद भी स्वर्णकार समाज उपेक्षित : राकेश

ज्ञानपुर। स्वर्णकार समाज के लोगों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सोनार नरहरी सेना के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

स्वर्णकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसके बावजूद समाज लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं।

जिलाध्यक्ष आनंद सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज की मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। सरकार को समाज की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित निर्णय लेना चाहिए।

ये हैं प्रमुख मांगें

संगठन की ओर से स्वर्णकला बोर्ड का गठन करने, साहूकार लाइसेंस उपलब्ध कराने, शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने, मुद्रा योजना के तहत गोल्ड लोन की सुविधा उपलब्ध कराने और स्वर्णकार समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो प्रदेशव्यापी जन आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

इस दौरान विजय वर्मा, खुशियाल सेठ, संजय वर्मा, सत्यम सेठ, मोहित स्वर्णकार, राकेश वर्मा, लोकेश सेठ, अमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles