गंगा किनारे बाढ़ चौकियों की जांच करने पहुंचीं एडीएम, तैयारियों का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाढ़ चौकियों की हकीकत देखने निकलीं एडीएम, तटवर्ती क्षेत्रों का लिया जायजा

सीतामढ़ी। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला और उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण दीक्षित ने गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने छेछुआ, धनतुलसी समेत अन्य तटवर्ती क्षेत्रों में स्थापित बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय मिलीं। अधिकारियों ने गंगा नदी के जलस्तर, बाढ़ की संभावित स्थिति तथा बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों की जानकारी ली।

एडीएम ने बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों से वहां उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गंगा नदी के जलस्तर और तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ब्लॉकों में रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं, जिनके पास पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि बाढ़ या किसी अन्य आपात स्थिति में लोग जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05414-250223 और 05414-250308 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा 1077 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles