पांच जून तक दुरुस्त करें वक्फ संपत्तियों का डेटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का डेटा पांच जून तक करें दुरुस्त

भदोही। जिले में वक्फ संपत्तियों से संबंधित जानकारी को अपडेट और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किए गए डेटा में सुधार का अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी वक्फ मुतवल्लियों को निर्देश दिया है कि वे पांच जून तक पोर्टल पर दर्ज त्रुटिपूर्ण जानकारियों को सही कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी दिक्कत न हो।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त प्रजापति ने बताया कि उम्मीद पोर्टल पर कई वक्फ संपत्तियों की जानकारी निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाई गई है। ऐसे में शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले में विशेष शिविर आयोजित कर डेटा संशोधन कार्य कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य में सहयोग के लिए उप्र सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा नामित मुतवल्ली एवं को-ऑर्डिनेटरों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें मौलाना नजम अली (वक्फ संख्या-3, मो.नं.-9415674942) तथा शौकत अली (मुतवल्ली वक्फ संख्या-42, मो.नं.-9451117573 एवं 9696902703) शामिल हैं। इसके अलावा उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा नामित मुतवल्ली एवं को-ऑर्डिनेटर शकील हुसैन (मो.नं.-9628877583) को भी डेटा संशोधन कार्य में लगाया गया है।

अधिकारियों ने सभी मुतवल्लियों से अपील की है कि वे संबंधित को-ऑर्डिनेटरों से संपर्क कर अपने वक्फ से जुड़ी गलत अथवा अधूरी जानकारी को नियत समय से पहले ठीक कराएं। साथ ही उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किए गए दस्तावेजों एवं जानकारियों की एक प्रति जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या-18 में स्थापित शिविर में जमा करना भी सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन का कहना है कि यह प्रक्रिया वक्फ संपत्तियों के सही अभिलेखीकरण, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। समय सीमा के भीतर डेटा संशोधन नहीं कराने पर संबंधित मामलों में दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles