“ओ” लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
भदोही, 21 मई 2026।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवक एवं युवतियों को “ओ” लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण भारत सरकार की अधिकृत संस्था “नीलिट” (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
जनपद भदोही में प्रशिक्षण प्रदान करने के इच्छुक एवं “नीलिट” से मान्यता प्राप्त संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से प्रारंभ होकर 03 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक संस्थाएं विभागीय वेबसाइट
https://www.backwardwelfareup.gov.in
और
https://obccomputertraining.upsdc.gov.in
पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन करते समय निर्धारित प्रारूप में नोटरी शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन आवेदन की एक प्रति तथा समस्त आवश्यक अभिलेखों की हार्डकॉपी 03 जून 2026 की शाम 5:00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, कक्ष संख्या-303, जनपद भदोही में जमा करना आवश्यक होगा।
उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सभी इच्छुक संस्थाएं निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
जिला सूचना कार्यालय, भदोही द्वारा प्रसारित।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।







