भदोही (सुरियावां/अभोली):
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सुरियावां एवं अभोली विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से सोमवार को जागरूकता रैलियां निकालकर ग्रामीणों एवं अभिभावकों को बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया गया। रैलियों में बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा के महत्व से जुड़े प्रेरणादायक नारे लगाए और जन-जन तक शिक्षा का संदेश पहुंचाया। 📚
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बनकट से निकाली गई जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के गांवों में भ्रमण करती हुई पुनः विद्यालय पहुंची। रैली के दौरान बच्चों ने “मम्मी-पापा हमें पढ़ाएं, स्कूल चलकर नाम लिखाएं” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक अभिभावक का नैतिक दायित्व है कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें। कार्यक्रम में रविकांत दूबे, रूपी जायसवाल, संतोष कुमार, प्रियंका देवी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
वहीं अभोली बीआरसी से सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत भव्य स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव तथा सीडीपीओ मंजू देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों ने शिक्षा से जुड़े प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संतोष सिंह, अरविंद यादव, पंकज यादव, शाश्वत मिश्रा, स्वतंत्र कुमार, रामू प्रसाद, चंद्रेश, उमेश सिंह, प्रेमचंद, भग्गूराम बिंद, संतोष पाल, अशोक कुमार, शिवपूजन गिरी, अनुराग कुमार, मधुलिका श्रीवास्तव, वंदना, सीमा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में कंपोजिट विद्यालय मर्दनशाहपुर से भी स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई, जो प्राथमिक विद्यालय पुरेबदल होते हुए प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों ने शिक्षा का महत्व बताते हुए ग्रामीणों को विद्यालयों से जुड़ने का संदेश दिया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालयों में अवश्य कराएं।
कार्यक्रम में वेद प्रकाश रघुवंशी, मनोज कुमार, बृज बहादुर मौर्य, राम सहाय, संजय कुमार उपाध्याय, मीरा सिंह, राजेश दूबे, मुख्तार नाथ पांडेय, सुधाकर यादव, राहुल पाठक सहित अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
स्कूल चलो अभियान के माध्यम से विभाग का उद्देश्य क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस अभियान के तहत लगातार जागरूकता रैलियां, अभिभावक संपर्क कार्यक्रम एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
