कूटरचित वसीयतनामा से रजिस्ट्री कराने के मामले में सात पर प्राथमिकी दर्ज
गोपीगंज (भदोही)। खरहट्टी मोहल्ला निवासी रीता कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ कूटरचित वसीयतनामा के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार उसके पिता दिव्यांग हैं और उनकी संपत्ति पर आरोपियों की नजर थी। आरोप है कि विपक्षियों ने 6 नवंबर 2001 को सादे कागज पर फर्जी वसीयतनामा तैयार कर लिया और उसी दस्तावेज के आधार पर जमीन का बैनामा करा लिया। जब इसकी जानकारी परिवार को हुई तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
बताया गया कि न्यायालय में चली सुनवाई के बाद अपील में निर्णय पीड़िता के पक्ष में आया, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने कथित रूप से षड्यंत्र रचते हुए 27 मई 2013 तथा पुनः 30 मई 2025 को जमीन का बैनामा करा लिया। इससे पीड़िता और उसके परिवार को भारी आर्थिक व मानसिक क्षति होने की बात कही गई है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कल्लू राम, कामता प्रसाद, गोपाल दास, सुशील जायसवाल, संतोष कुमार, संजय जायसवाल और हेमंत कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। दस्तावेजों की सत्यता की जांच कराई जा रही है और साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
