यूपी स्टेट थ्रो एंड जंप में भदोही के खिलाड़ियों का जलवा, 15 मेडल जीते

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्ञानपुर: यूपी स्टेट थ्रो एंड जंप में भदोही के खिलाड़ियों का दबदबा, 15 मेडल जीते

ज्ञानपुर। प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पांचवीं यूपी स्टेट थ्रो एंड जंप प्रतियोगिता में भदोही के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदकों पर कब्जा जमाया। जिले के एथलीटों ने चार स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त किया है।

एसोसिएशन के सचिव कैलाश नाथ पाल ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में 20 वर्षीय बालक वर्ग के जैवलिन थ्रो में आदित्य सिंह ने 62.28 मीटर थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में रक्षक नारायण 47.23 मीटर के साथ द्वितीय रहे, जबकि हैमर थ्रो में वत्सल पाल ने 54.44 मीटर फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।

18 वर्षीय बालक वर्ग में हर्ष मिश्रा ने जैवलिन थ्रो में 63.67 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। गोला थ्रो में कृष्णा यादव और आकाश यादव ने 15.4-15.4 मीटर के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सत्यजीत पाल 5.76 मीटर जंप कर दूसरे स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles