खेतों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेतों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
दुर्गागंज। क्षेत्र में खेतों और घरों के बाहर लगे सबमर्सिबल पंप व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से किसानों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर हिम्मतपुर वरुणा पुल के पास घेराबंदी कर संदीप कन्नौजिया निवासी हिम्मतपुर और आरीफ शेख निवासी तिलकट बाजार थाना सरायमरेज, प्रयागराज को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो स्टेबलाइजर, दो स्टार्टर, एक सबमर्सिबल पंप और तार का बंडल बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में खेतों और घरों के बाहर लगे उपकरणों की रेकी करते थे और रात में मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्य राहुल सरोज, अर्जुन सरोज और उदल बिंद अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 13 फरवरी को रामनगर निवासी हेमंत धर के खेत से सबमर्सिबल पंप और अन्य उपकरण चोरी हुए थे। उसी रात राहुल शुक्ला के घर के बाहर लगा पंप भी चोरी कर लिया गया था। इसके बाद सभाजीत यादव के कनकपुर स्थित खेत तथा 14 फरवरी को अर्जुन सिंह के खेत से भी चोरी की घटनाएं सामने आई थीं।

लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर विशेष टीम गठित की थी। टीम की सक्रियता से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तक अभियान जारी रखने की बात कही है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles