सुरियावां में शिक्षक संघ की नई टीम का गठन, संगठन मजबूती पर जोर
सुरियावां। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के गठन को लेकर शुक्रवार को बीआरसी परिसर में बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन अधिकारी सूर्यकांत मौर्य की देखरेख में संपन्न चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया, जिससे शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।
बैठक में सर्वसम्मति से वंशराज मौर्य को ब्लॉक अध्यक्ष और सुभाष चंद्र पाल को ब्लॉक मंत्री चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रसाद सरोज, संयुक्त मंत्री पद पर नरेंद्र कुमार मौर्य तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि नई टीम शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, लंबित मांगों के निस्तारण और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षक हित सर्वोपरि है और इसके लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षक भी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान चलाने और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


