जिलाधिकारी शैलेष कुमार के अथक प्रयासों से नव निर्मित “कल्याण मंडपम्” में गूंज रही शहनाई
मा. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के साथ जनपद को मिली बड़ी सौगात
भदोही।
जनपद भदोही के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है कि जिलाधिकारी शैलेष कुमार के अथक प्रयासों से पूर्ण रूप से नव निर्मित “कल्याण मंडपम्”, फत्तूपुर नगर पालिका परिषद भदोही में अब सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है। इसका शुभ आगाज मा. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के साथ हुआ, जहाँ नवदंपतियों के विवाह संस्कार के बीच शहनाइयों की मधुर ध्वनि गूंजती रही।
कल्याण मंडपम् में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों ने एक साथ दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पाकर लाभार्थी परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
नव निर्मित कल्याण मंडपम् आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें विशाल सभागार, बेहतर बैठने की व्यवस्था, मंच, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नगर पालिका क्षेत्र सहित पूरे जनपद के नागरिकों को विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार के नेतृत्व में इस परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया गया, जिससे यह भवन जनपदवासियों के लिए स्थायी सौगात बन गया है। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने कल्याण मंडपम् के निर्माण के लिए जिला प्रशासन की सराहना की है।
कल्याण मंडपम् का लोकार्पण और उसमें आयोजित पहला सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
