रोडवेज बस में पीछे से टकराई कार, भदोही के तीन श्रद्धालु गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोडवेज बस में पीछे से टकराई कार, भदोही के तीन श्रद्धालु गंभीर घायल

भदोही/लंभुआ।
लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डकाही बाईपास के पास अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक आगे चल रही रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार भदोही जिले के सिखड़ी गांव निवासी लालचंद मिश्र (76 वर्ष), प्रेम मिश्र (72 वर्ष) और मंशा मिश्रा (44 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घायलों ने बताया कि वे सभी कार से अयोध्या धाम दर्शन के लिए निकले थे। डकाही बाईपास के समीप पहुंचते ही आगे चल रही रोडवेज बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और बस से जा टकराई।

हादसे की सूचना मिलते ही लंभुआ पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी, जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया।

इस संबंध में लंभुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles