भीखमापुर में विनोद पर जानलेवा हमला: निजामुद्दीन को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भीखमापुर में विनोद चौहान पर जानलेवा हमला: निजामुद्दीन को फंसाने की साजिश का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ज्ञानपुर (सुरियावां)।
सुरियावां थाना क्षेत्र के भीखमापुर गांव में 28 जनवरी की रात सो रहे विनोद चौहान पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी करिया उर्फ कलेक्टर निवासी कनकपुर को रविवार सुबह मड़ईया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसका मकसद निजामुद्दीन को फंसाना था।

एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की मां को निजामुद्दीन गलत नीयत से देखता था, और इसी वजह से गांव के लोग आरोपी को चिढ़ाते थे। गुस्से और बदले की भावना में आरोपी ने योजना बनाकर हमला किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को पता था कि विनोद और निजामुद्दीन के बीच विवाद चल रहा है। इस विवाद का फायदा उठाते हुए उसने 28 जनवरी की रात लोहे का एंगल लेकर विनोद चौहान पर हमला किया। इस हमले में विनोद का पैर आधा कट गया था।

घटना के बाद पीड़ित के भाई प्रमोद चौहान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सामने आई। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

एएसपी ने कहा कि इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles