राष्ट्रीय तीरंदाजी में वसुधा ने पदक पर साधा निशाना
ज्ञानपुर।
पुरानी बाजार निवासी युवा तीरंदाज वसुधा गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। छह से 10 जनवरी तक झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए वसुधा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
वसुधा वर्तमान में मनवासा विद्या आर्चरी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खास बात यह है कि वसुधा जिले की पहली बालिका तीरंदाज हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
आर्चरी अकादमी के प्रबंधक एस.पी. सिंह ने कहा कि वसुधा की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे भदोही के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ेंगे।
वहीं प्रशिक्षक एवं जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि वसुधा ने पदक जीतकर जिले के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है।
पदक जीतकर वापस लौटने पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल, वैभव दिक्षित, सुनील कुमार, कमलेश कुमार, उर्मिला देवी, विवेक कुमार श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने वसुधा का भव्य स्वागत किया।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।




