भदोही के विराट यादव का मुंबई अंडर-16 टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे हुनर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही के विराट यादव का मुंबई अंडर-16 टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में करेंगे जिले का नाम रोशन

भदोही।
जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ज्ञानपुर ब्लॉक के छत्रशाहपुर निवासी विनोद यादव के पुत्र विराट यादव का चयन देश की प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए मुंबई अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे भदोही जिले में खुशी का माहौल है।

विराट यादव ने क्रिकेट की शुरुआती शिक्षा जिला स्टेडियम भदोही में प्राप्त की। क्रिकेट कोच सादिक अंसारी ने बताया कि विराट बीते करीब पांच वर्षों तक नियमित रूप से स्टेडियम में अभ्यास करता रहा और यहीं से उसने क्रिकेट की बुनियादी तकनीक और अनुशासन सीखा। मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के चलते वह कम उम्र में ही अन्य खिलाड़ियों से अलग नजर आने लगा।

बाद में विराट अपने पिता के साथ मुंबई चला गया, जहां उसने वहां के क्लब और अकादमियों में क्रिकेट खेलना जारी रखा। मुंबई जैसे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट माहौल में भी विराट ने अपनी प्रतिभा साबित की। हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए अंडर-16 की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई, जिसमें विराट यादव का नाम शामिल किया गया।

कोच सादिक अंसारी ने बताया कि मात्र 15 वर्ष की उम्र में विराट का खेल परिपक्व नजर आता है। उसकी बल्लेबाजी तकनीक, गेंद चयन और मैदान पर समझ किसी अनुभवी खिलाड़ी जैसी प्रतीत होती है। यही कारण है कि चयनकर्ताओं की नजर उस पर गई और उसे टीम में स्थान मिला।

विराट के चयन की खबर मिलते ही जिला स्टेडियम, उसके गांव छत्रशाहपुर और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोच सादिक अंसारी, खालिद अंसारी, बिपिन राय सहित खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने विराट को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों को उम्मीद है कि विराट आने वाले समय में भदोही और उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

Read More Articles