भदोही में 15 फीट का अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
भदोही।
डीघ ब्लॉक के घनश्यामपुर गांव में मंगलवार सुबह 15 फीट लंबे अजगर के दिखाई देने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गंगा के तटवर्ती इस गांव में अचानक सड़क पर निकले विशालकाय अजगर को देखकर लोग भयभीत हो गए।
सुबह खेत की ओर जा रही एक महिला ने अजगर को देखा तो चीखते हुए घर की तरफ दौड़ पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए तुरंत यूपी 112 और वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना पर औराई रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया। वन रक्षक अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अजगर करीब 50 किलो वजनी और लगभग 15 फीट लंबा था। रेस्क्यू के बाद उसे मिर्जापुर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
अजगर के रेस्क्यू के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अनुसार, गंगा किनारे बसे गांवों में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे पहले सोमवार को अभोली ब्लॉक में भी एक अजगर पकड़ा गया था।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

