किसानों और मजदूरों के मसीहा: चौधरी चरण सिंह की जयंती सपा ने मनाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों को समर्पित रहा चौधरी चरण सिंह का जीवन, सपा ने जयंती पर किया नमन

ज्ञानपुर।
समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को बसवापुर स्थित चौराहे पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों और सिद्धांतों को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का संपूर्ण जीवन भारतीयता, ग्रामीण संस्कृति और किसानों की सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के हक के लिए हमेशा संघर्ष किया। जमींदारी प्रथा को समाप्त कर किसानों को राहत दिलाने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा। इसके साथ ही ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने के लिए लेखपाल पद का सृजन भी उन्हीं की देन है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में गृह मंत्री रहते हुए चौधरी चरण सिंह ने सामाजिक न्याय की दिशा में बड़े फैसले लिए। मंडल आयोग और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना कर उन्होंने पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया, जो आज भी सामाजिक न्याय की मजबूत नींव मानी जाती है।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि आज के दौर में चौधरी चरण सिंह के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं, जब किसान और मजदूर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही समाज में बराबरी और न्याय स्थापित किया जा सकता है।

इस अवसर पर हृदय नारायण प्रजापति, विकास यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमापति यादव, शोभनाथ यादव, मंटू सिंह, लालचंद बिंद, लालबहादुर बिंद, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं डीघ ब्लॉक के बनकट उपरवार में भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। किसान नेता लालू यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह आजीवन किसान, गरीब और मजदूरों के हक और न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने किसानों को राजनीतिक और सामाजिक पहचान दिलाने का काम किया।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles