अभोली बाजार लूटकांड का खुलासा, बाइक व नकदी संग आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुरियावां पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी की तलाश जारी

भदोही, संवाददाता।
सुरियावां थाना पुलिस ने अभोली बाजार में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक और 2,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है।

सुरियावां थाना क्षेत्र के खरगसेनपट्टी निवासी आनंद जायसवाल ने 16 दिसंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह रात करीब 3:30 बजे अभोली बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ख्योखर नहर पुलिया के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने मारपीट करते हुए उनकी जेब में रखे 6,200 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामकुमार यादव निवासी खरगसेनपट्टी को दनुपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट के 2,900 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, घटना में शामिल दूसरा आरोपी अंकित सिंह निवासी महजना, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज अभी फरार है, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर घटना में लूटी गई शेष रकम बरामद कर ली जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles