ठंड बढ़ते ही डीएम शैलेष कुमार ने रैन बसेरों व अलाव का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देर शाम डीएम ने परखीं ठंड से बचाव की तैयारियां

गोपीगंज। ठंड बढ़ने के साथ ही बृहस्पतिवार की देर शाम जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने अधिकारियों के साथ जनपद में ठंड से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों का निरीक्षण किया और अलाव की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अलाव जलाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 73 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। इसके बाद डीएम ने गोपीगंज नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलावों का निरीक्षण किया।

डीएम ने ज्ञानपुर रोड स्थित वार्ड संख्या 12 नई बस्ती में बनाए गए रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। यहां पांच महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन पुरुषों के ठहरने की व्यवस्था पाई गई। उन्होंने निर्देश दिया कि रैन बसेरे में शौचालय, स्नानागार और अलाव समेत सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि बस स्टैंड, ज्ञानपुर रोड समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरों के संकेतक बोर्ड (इंडिकेशन बोर्ड) लगाए जाएं, ताकि रात में जरूरतमंद लोगों को वहां तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, एसडीएम भान सिंह, तहसीलदार अजय सिंह, ईओ रामबचन यादव, राजस्व निरीक्षक बेलाल अहमद अंसारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles