भदोही: पांच माह से आरआरसी पर गिरा पेड़ नहीं हटा, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: पांच माह से आरआरसी पर गिरा पेड़ नहीं हटा, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

जंगीगंज। भदोही जिले के डीघ ब्लॉक अंतर्गत महुआरी ग्रामसभा में स्थित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) पर गिरा यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ पांच महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं हटाया जा सका है। पेड़ गिरने से सेंटर के टिनशेड और दीवार को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बावजूद अब तक पेड़ नहीं हटाए जाने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 13 मई को आई आंधी के दौरान महुआरी ग्रामसभा में बने आरआरसी पर यूकेलिप्टस (सफेदा) का विशाल पेड़ गिर गया था। हादसे में सेंटर के टिनशेड और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना के बाद तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग को पेड़ हटवाने के लिए सूचना दी थी। इसके बावजूद पांच महीने से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

महुआरी गांव के प्रशासक रमेश मिश्रा ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। विभाग की ओर से पेड़ हटवाने का निर्देश जारी होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

वहीं, औराई के रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि ग्राम प्रशासक की ओर से उन्हें अभी इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने संभावना जताई कि पेड़ ग्राम समाज का हो सकता है।

ऐसे में आरआरसी परिसर में क्षतिग्रस्त टिनशेड और दीवार के साथ पड़े विशाल पेड़ को हटाने की प्रक्रिया कब पूरी होगी, यह स्पष्ट नहीं है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles