मिशन शक्ति फेज-6: एक दिन के लिए लेखाधिकारी बनीं साक्षी भारती, शुभी दुबे ने संभाली खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी
भदोही। मिशन शक्ति के फेज-6 की शुरुआत के साथ ही छात्राओं को प्रशासनिक और शैक्षिक पदों की जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें कार्यप्रणाली से परिचित कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को एक दिन के लिए अधिकारी और प्रधानाध्यापक बनाकर उनके दायित्वों का बोध कराया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर की कक्षा आठ की छात्रा साक्षी भारती को एक दिन के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को हर महीने की पहली तारीख को समय से वेतन उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं, कक्षा छह की छात्रा शुभी दुबे ने खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली, जबकि कक्षा आठ की छात्रा मन्नू गुप्ता को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश कुमार, हीरोमणि यादव, विमल कुमार मिश्रा, ज्योति पाल और सारिका श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर देहाती में छात्रा रश्मि को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिता मालवीय, रेखा राय, अर्चना मौर्य, पूनम श्रीवास्तव, हर्षिता और भानु प्रकाश उपस्थित रहे।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में कक्षा पांच की छात्रा ईशानी कन्नौजिया को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका का पदभार दिया गया।
मिशन शक्ति के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों एवं कार्यप्रणाली से परिचित कराना है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।



