भदोही में दुर्गा पूजा पंडालों पर हाईटेंशन तारों का खतरा, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही में दुर्गा पूजा पंडालों पर हाईटेंशन तारों का खतरा, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही भदोही जिले में दुर्गा पूजा पंडालों को सजाने और मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचमी से पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना शुरू हो जाएगी। इसके बाद शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगेगी। हालांकि, कई प्रमुख पूजा पंडालों के आसपास बिजली के तार लटकने और हाईटेंशन लाइनों के नजदीक पंडाल बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सोमवार को की गई पड़ताल में भदोही के मेनरोड, मोढ़ बाजार और सुरियावां में कई पंडाल बिजली की लाइनों के नीचे या उनके आसपास बने मिले। कहीं बिजली के तार लोहे के ढांचे के करीब हैं, तो कहीं पंडालों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जिले में 750 से अधिक पूजा पंडाल, 50 बड़े आयोजन

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र के दौरान 750 से अधिक पूजा पंडाल स्थापित किए जाते हैं। इनमें करीब 50 बड़े पंडाल हैं। भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, औराई, नई बाजार और बाबूसराय समेत विभिन्न स्थानों पर नौ दिनों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

इसके बावजूद कई स्थानों पर बिजली के तारों से पर्याप्त दूरी और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन होता नहीं दिख रहा है। समितियों की ओर से पंडालों की लंबाई कम किए जाने के बावजूद बिजली के तारों से खतरा बना हुआ है।

भदोही के मेनरोड पर 11 हजार वोल्ट की लाइन के नीचे पंडाल

भदोही के मेनरोड स्थित बाटा पंडाल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। यहां पंडाल के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसे में पंडाल के निर्माण और आयोजन के दौरान विशेष सतर्कता की जरूरत है।

वहीं, मोढ़ बाजार के पश्चिमी छोर पर बनाया जा रहा पूजा पंडाल 440 वोल्ट की बिजली लाइन के नजदीक है। इन स्थानों पर बिजली के तारों और पंडालों के बीच पर्याप्त सुरक्षित दूरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

औराई अग्निकांड में 22 लोगों की हुई थी मौत

पूजा पंडालों में सुरक्षा की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है, इसका दर्दनाक उदाहरण औराई के नरथुआं में सामने आ चुका है। दो अक्टूबर 2022 को सप्तमी की रात पूजा पंडाल में आग लगने से बच्चों और महिलाओं समेत

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles