मुंबई में सड़क हादसे में भदोही की मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
सुरियावां (भदोही)। मुंबई के विरार में सोमवार को हुए सड़क हादसे में भदोही जिले की एक महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के पट्टीबेजांव नौवापुर गांव निवासी प्रभुनाथ पाल का बेटा धर्मेंद्र पाल अपने परिवार के साथ मुंबई के नालासोपारा में रहता है। सोमवार को धर्मेंद्र अपनी पत्नी कविता (32) और तीन वर्षीय बेटे करस को बाइक से लेकर विरार स्थित जीवदानी माता मंदिर में दर्शन करने जा रहा था।
बताया गया कि मंदिर से कुछ दूरी पर हाईवे पर पहुंचने के दौरान उनकी बाइक टैंकर की चपेट में आ गई। हादसे में कविता और उसके बेटे करस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। करस दो भाइयों में छोटा था। मां-बेटे की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


