महुआपुर ग्राम सभा में सांप के काटने से 35 वर्षीय महिला की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महुआपुर ग्राम सभा में सांप के काटने से 35 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सूरियावां थाना क्षेत्र की वनवासी बस्ती में बुधवार दोपहर हुआ हादसा, CHC से रेफर के बाद इलाज के दौरान मौत

भदोही/सूरियावां। जिले के सूरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआपुर ग्राम सभा की वनवासी बस्ती में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को सांप ने काट लिया था। उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, महुआपुर ग्राम सभा निवासी रीता वनवासी बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सांप के काटने की चपेट में आ गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए उन्हें लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान रीता वनवासी ने दम तोड़ दिया।

पति और तीन बेटियों को छोड़ गईं रीता

बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे पति ललूर वनवासी और तीन बेटियों को छोड़ गई हैं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। वहीं महुआपुर ग्राम सभा की वनवासी बस्ती में भी शोक का माहौल है।

बारिश के मौसम में बढ़ती हैं ऐसी घटनाएं

ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के दौरान सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सांप के काटने की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय उपचार लेना महत्वपूर्ण है।

भारत क्रांति न्यूज
खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

 

 

Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

और पढ़ें

Read More Articles