जिला अस्पताल समेत छह स्थानों पर रक्तदान शिविर कल, शाम को जलेंगे आशीर्वाद के दीये
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को जिले में सेवा-संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल समेत छह स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे और शाम को जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेवा-संकल्प अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरण और आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह नौ बजे महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, संगम हॉस्पिटल, सहारा ब्लड बैंक, संजीवनी ब्लड बैंक, सूर्या हॉस्पिटल और स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर शुरू होगा।
वहीं, शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिला अस्पताल में 100 दीप, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में 50-50 दीप, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में 20-20 दीप और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर 10-10 दीप जलाए जाएंगे।
सीएमओ ने सभी विभाग प्रभारियों को कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रक्तदान शिविर और अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं समय से पूरा करने को कहा गया है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
