27 अगस्त को दो स्थानों पर होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, दो स्थानों पर होगा आयोजन

ज्ञानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से जिले में ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 27 अगस्त को यह कार्यक्रम काशी नरेश विश्वविद्यालय और केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, प्रतिभा विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।

काशी नरेश विश्वविद्यालय में सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मधु ने बताया कि दोनों आयोजन स्थलों पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद दोनों स्थानों पर स्थानीय स्तर पर ‘युवा संवाद’ आयोजित किया जाएगा।

युवा संवाद में जिले के सांसद, स्थानीय खेल प्रतिभाएं और युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जनप्रतिनिधि युवाओं को संबोधित करने के साथ ही खेल एवं युवा विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही युवाओं की आकांक्षाओं, विचारों और सुझावों को भी सुना जाएगा।

कार्यक्रम में देश के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने, वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने और शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles