राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों में बांटे फल
भदोही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान नगर के मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल वितरित किए।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और पंचायती राज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से भारत ने इन क्षेत्रों में नई दिशा हासिल की।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में काशीनाथ गौतम, सुरेश चंद्र मिश्रा, प्रेम बिहारी उपाध्याय, सुरेश गौतम, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, महेंद्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।