साइबर टीम का शानदार प्रदर्शन, भदोही को जोन में मिला पहला स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साइबर टीम की बड़ी उपलब्धि: ठगी की रकम वापस कराकर भदोही को दिलाया जोन में पहला स्थान

ज्ञानपुर। जनपद की साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बेहतर कार्यप्रणाली और सक्रियता के चलते भदोही जिले को पूरे जोन में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने साइबर टीम के दो पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक विजय प्रताप सिंह तथा मुख्य आरक्षी देवानंद सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि साइबर अपराध के मामलों में समय पर कार्रवाई करना सबसे बड़ी चुनौती होती है, जिसे टीम ने गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निभाया है।

एसपी ने बताया कि माह अप्रैल में साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने लगभग 44.08 फीसदी धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पीड़ितों के खातों में रकम वापस कराई गई। इससे कई लोगों को आर्थिक राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, यूपीआई फ्रॉड और डिजिटल भुगतान से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में साइबर सेल लगातार लोगों की शिकायतों पर नजर रखते हुए त्वरित कार्रवाई कर रही है। आमजन से भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को रोका जा सके।

साइबर टीम की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी टीम इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेगी।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles