एटीएम कार्ड बदलकर श्रमिक से 1.34 लाख की ठगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। रविवार को एटीएम से पैसे निकालने गए एक श्रमिक को झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया गया और खाते से 1.34 लाख रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी शुरू कुमार कन्नौजिया मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह कोतवाली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने अपने खाते से 10 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने मदद करने के बहाने उनसे बातचीत शुरू की और किसी तरह उनका एटीएम कार्ड बदल दिया

पीड़ित को इस बात की भनक भी नहीं लगी। करीब एक घंटे बाद उनके मोबाइल पर खाते से 94 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद लगातार अन्य ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से कुल 1 लाख 34 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि ठगों ने उनके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर कनक ज्वेलर्स की दुकान से खरीदारी की। इसके अलावा जंगीगंज स्थित एटीएम से चार बार में 10-10 हजार रुपये भी निकाले गए। अचानक खाते से बड़ी रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए।

इसके बाद शुरू कुमार कन्नौजिया ने तत्काल गोपीगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि एटीएम कार्ड बदलकर ठगी किए जाने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles