डाक वितरण के दौरान डाकिया से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विस्तृत खबर:
भदोही। सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरिया गांव में डाक वितरण के दौरान डाकिया के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित डाकिया की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कपूरीपट्टी निवासी सियाराम विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह डाक विभाग में डाकिया के पद पर कार्यरत हैं। बीते पांच मार्च को वह मोढ़ पोस्ट ऑफिस से डाक लेकर अपने निर्धारित क्षेत्र गड़ेरियापुर गांव में पत्र और अन्य डाक सामग्री बांटने के लिए पहुंचे थे।

आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले कौशल, बिघडु और प्रेमशंकर ने उन्हें रोक लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं।

घटना के बाद किसी तरह वहां से निकलकर पीड़ित ने सुरियावां कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि डाकिया के साथ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles