ताबीज–जादू और AI ब्लैकमेलिंग से ब्रेनवॉश, 50 से ज्यादा लड़कियां बनीं शिकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Crime: मिर्जापुर में हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण का आरोप, मौलवी खलीलुर्रहमान गिरफ्तार

ताबीज–जादू के जरिए ब्रेनवॉश, एआई से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

मिर्जापुर। जिम के जरिए हिंदू लड़कियों और युवतियों का धर्मांतरण कराने वाले गिरोह से जुड़े मौलवी खलीलुर्रहमान को देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर महिलाओं का ब्रेनवॉश कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने, ताबीज-जादू के जरिए भ्रमित करने और विरोध करने पर एआई से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार, मौलवी की गिरफ्तारी कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी, भुदेव की गली से की गई है। गिरोह का सरगना इमरान खान पहले से पुलिस कस्टडी रिमांड में है, जिसकी निशानदेही पर मौलवी तक पुलिस पहुंची।

वाराणसी में भी दर्ज है मुकदमा

एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मौलवी खलीलुर्रहमान के खिलाफ वर्ष 2023 में वाराणसी के लोहता थाने में एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवक से निकाह कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। वर्तमान मामले में आरोपी को चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

जिम में ट्रेनरों के जरिए फंसाई जाती थीं लड़कियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिम ट्रेनर प्रेम जाल में फंसाकर हिंदू लड़कियों और युवतियों को मौलवी के पास ले जाते थे। मौलवी कलमा पढ़वाकर धर्मांतरण कराता था। जो लड़कियां बहकावे में नहीं आती थीं, उनके एआई से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था।

पुलिस के मुताबिक गिरोह ने 50 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए, जिनमें से 30 से ज्यादा का धर्मांतरण कराए जाने का दावा है। इस पूरे नेटवर्क में मौलवी की भूमिका अहम बताई जा रही है।

भूत-प्रेत और ताबीज से करता था ब्रेनवॉश

एएसपी ऑपरेशन के अनुसार, मौलवी भूत-प्रेत, जादू-टोना और ताबीज के नाम पर खासतौर पर महिलाओं और बच्चों को प्रभावित करता था। वह लोगों के घर जाकर इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करता और मानसिक रूप से उन्हें भ्रमित करता था।

शिक्षित है आरोपी मौलवी

मौलवी खलीलुर्रहमान ने मदरसा न्यू सोफिया से कक्षा पांच तक पढ़ाई की है और इलियट घाट स्थित मदरसा अरबिया से धार्मिक शिक्षा प्राप्त की। वह उर्दू में स्नातक है। पहले वह कटरा कोतवाली क्षेत्र की मस्जिद में नमाज पढ़ाता था, जबकि पिछले छह वर्षों से चील्ह थाना क्षेत्र की हुसैनी मस्जिद में सक्रिय था।

बड़े घरों में था आना-जाना

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मौलवी का बड़े घरों में आना-जाना था। वह संपन्न परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाता था। गिरोह के एक सदस्य हेड कांस्टेबल इरशाद खान ने भी एक हिंदू युवती से निकाह किया है, जिसे मौलवी ने ही संपन्न कराया था।

लकी अली की तलाश जारी

सरगना इमरान खान का भाई असफाक उर्फ लकी अली खान बीते 10 वर्षों से चंडीगढ़ में रह रहा है। पुलिस की एक टीम वहां दबिश दे चुकी है, लेकिन आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जिम के जरिए कितनी लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया और कितने निकाह कराए गए।

— मनीष कुमार मिश्रा, एएसपी ऑपरेशन, मिर्जापुर

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles