नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य कलश यात्रा से गूंजा मतेथू गांव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य कलश यात्रा से गूंजा मतेथू गांव

दुर्गागंज।
अभोली ब्लॉक के मतेथू गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं, जिन्होंने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया।

कलश यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गांव की गलियां भक्तिमय हो उठीं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा ने समूचे गांव को आस्था और श्रद्धा के रंग में सराबोर कर दिया।

कलश यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

मंदिर परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भी शुभारंभ किया गया है। कथावाचक राजेश भारद्वाज महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा और भक्ति से जुड़ी प्रेरणादायी कथाओं का रसपान कराएंगे।

इस अवसर पर अनिल पाठक, सुनील पाठक, नीरज पाठक, आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles