सातवीं पुण्यतिथि पर जॉर्ज फर्नांडीस को किया नमन, उनके संघर्षों को किया गया याद
भदोही।
हिंद मजदूर किसान पंचायत के संस्थापक एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडीस की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बृहस्पतिवार को भदोही में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौरी रोड स्थित बिस्मिल्लाह कॉम्प्लेक्स में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. हसनैन अंसारी ने कहा कि स्व. जॉर्ज फर्नांडीस ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और मेहनतकश वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडीस ऐसे नेता थे, जिन्होंने सत्ता में रहते हुए भी आम आदमी की आवाज को सर्वोपरि रखा।
मो. हसनैन अंसारी ने कहा कि चाहे मजदूर आंदोलन हो, किसानों की लड़ाई हो या फिर देश की रक्षा से जुड़ा दायित्व—जॉर्ज फर्नांडीस ने हर भूमिका को ईमानदारी और साहस के साथ निभाया। उन्होंने गरीबों, किसानों और मजदूरों को संगठित कर उन्हें अपने हक के लिए लड़ने की ताकत दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में जॉर्ज फर्नांडीस के विचार और संघर्ष पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। सामाजिक न्याय, समानता और शोषण के खिलाफ संघर्ष की उनकी सोच नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
श्रद्धांजलि सभा में इंद्रदेव पाल, रेहान नवाज़, रामजीत यादव, प्रकाश प्रजापति, घनश्याम गौतम, इरशाद अहमद, सरफराज, एहतेशाम, हयात, इश्तियाक सहित संगठन से जुड़े अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्व. जॉर्ज फर्नांडीस के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
संवाददाता
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
