बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भदोही में प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

सरोई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने बुधवार को बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भदोही तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भदोही के एसडीएम अरुण गिरी को सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बीते वर्ष बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से वहां हिंदुओं के खिलाफ हिंसक घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक करीब 88 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है। हालात वर्ष 1971 जैसे बनते जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, घरों में आगजनी, लूटपाट और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, जो खुले तौर पर धार्मिक भेदभाव और उत्पीड़न को दर्शाती हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू युवक दीपु चंद दास की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाकर जला दिया गया। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री के आवास को भी आग के हवाले किए जाने का दावा किया गया।

संगठन के लोगों ने कहा कि ढाका में इस समय भारत विरोधी साजिश रची जा रही है, जिससे पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस मौके पर तरुण शुक्ला, धीरेंद्र दुबे, मनीष दुबे, राकेश कुमार, पप्पू तिवारी, अशोक जायसवाल, उमेश सिंह, विनीत बरनवाल, ओम सिंह, गोपाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति और भी भयावह हो सकती है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से भी इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाकर वहां रह रहे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles