टॉफी के लिए पैसे मांगने पर पिता ने चार वर्षीय बेटे को पटककर मार डाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टॉफी के लिए पैसे मांगने पर पिता ने चार वर्षीय बेटे को पटककर मार डाला, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार

सुरियावां (भदोही)।
सुरियावां थाना क्षेत्र के गुवाली गांव में शनिवार रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने मामूली बात पर अपने ही चार वर्षीय बेटे की जान ले ली। टॉफी के लिए पैसे मांगने से नाराज पिता ने मासूम को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

गुवाली गांव निवासी रामजी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार रामजी शराब पीने का आदी था। शनिवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान उसका चार वर्षीय बेटा विकास उससे टॉफी खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा।

बताया जा रहा है कि नशे में धुत रामजी को बच्चे की यह बात नागवार गुजरी और उसने गुस्से में आकर मासूम विकास को जोर से जमीन पर पटक दिया। जोरदार चोट लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया।

रात करीब एक बजे परिजन बच्चे को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल या अन्य उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी पिता बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय वापस घर ले आया। कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता रामजी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और तथ्य स्पष्ट होंगे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles