गोपीगंज में ठंड से बचाव की तैयारी, डीएम ने देर शाम व्यवस्थाओं का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ठंड से बचाव: डीएम ने गोपीगंज में अलाव व रैन बसेरों का किया निरीक्षण

गोपीगंज।
ठंड बढ़ने पर बृहस्पतिवार की देर शाम जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र में ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों का निरीक्षण किया और वहां अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि अलाव जलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 73 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। उन्होंने गोपीगंज नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलावों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद पालिका के ज्ञानपुर रोड स्थित वार्ड संख्या 12 नई बस्ती में बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण किया।

रैन बसेरे में पांच महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन पुरुषों के ठहरने की व्यवस्था पाई गई। डीएम ने निर्देश दिए कि रैन बसेरे में शौचालय, स्नानागार, अलाव सहित सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि ठंड से राहत मिल सके।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि बस स्टैंड, ज्ञानपुर रोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरों के लिए इंडिकेशन बोर्ड लगाए जाएं, जिससे रात के समय जरूरतमंद लोगों को वहां तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, उपजिलाधिकारी भान सिंह, तहसीलदार अजय सिंह, अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव, राजस्व निरीक्षक बेलाल अहमद अंसारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles