सब्जियों के दाम गिरे, हरी मटर अब भी सौ पार; ग्राहक खरीद से पहले कर रहे सोच-विचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सब्जियों के दाम घटे, हरी मटर अब भी महंगी; खरीद से पहले सोच रहे लोग

ज्ञानपुर।
सर्दी के मौसम में सब्जियों की आवक बढ़ने से बाजार में कीमतों में लगातार नरमी देखी जा रही है। हरी सब्जियों के दाम घटने से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है और रसोई में एक बार फिर मौसमी सब्जियों की भरमार नजर आने लगी है। सब्जियों की कीमतें कम होने से लोगों की खरीदारी बढ़ी है, लेकिन हरी मटर अब भी महंगे भाव के कारण ग्राहकों को परेशान कर रही है।

बाजार में हरी मटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर चल रहे हैं। ग्राहक दुकानों पर मटर का भाव पूछने के बाद अक्सर बिना खरीदे लौट जा रहे हैं। अच्छी क्वालिटी की हरी मटर 100 से 120 रुपये किलो तक बिक रही है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवार इसे सीमित मात्रा में ही खरीद रहे हैं।

अन्य सब्जियों की बात करें तो फूलगोभी के दाम में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। नए आलू की बाजार में आवक शुरू होने से इसकी कीमत घटकर 20 रुपये किलो हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

ज्ञानपुर, भदोही, दुर्गागंज, सुरियावां, औराई, गोपीगंज, चौरी, जंगीगंज, मोढ़, कस्तूरीपुर, पाली, महदूजा, दानपुर, ऊंज और महराजगंज समेत आसपास के बाजारों में मौसमी हरी सब्जियों की जमकर बिक्री हो रही है। दुकानों पर सबसे ज्यादा मांग पालक, मेंथी, सोया, हरे चने और सरसों साग की बनी हुई है।

चिकित्सकों के अनुसार सर्दी के मौसम में हरी सब्जियों का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। इनमें मौजूद आयरन, विटामिन और फाइबर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं।

ज्ञानपुर के सब्जी दुकानदार रमेश सोनकर ने बताया कि पिछले 15 दिनों में अधिकतर हरी सब्जियों के दामों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई है। पहले 80 रुपये किलो बिकने वाला पालक अब 60 रुपये में मिल रहा है।

फिलहाल बाजार में सब्जियों के खुदरा भाव इस प्रकार हैं—
हरी मटर 100 रुपये, नया आलू 20 रुपये, टमाटर 40 रुपये, शिमला मिर्च 100 रुपये, हरी मिर्च 80 रुपये और करैला 100 रुपये प्रति किलो।

व्यापारियों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में सब्जियों की आवक इसी तरह बनी रही, तो दामों में और गिरावट आ सकती है, जिससे आम जनता को और राहत मिलने की उम्मीद है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles