चौहान बस्ती में चौपाल लगाकर निस्तारित हों जनसमस्याएं: नोडल अफसर प्रकाश बिंदु

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्ञानपुर। सचिव लोक निर्माण विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी प्रकाश बिंदु सोमवार को जनपद भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महजूदा गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया। चौहान बस्ती से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें सामने आने पर उन्होंने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बस्ती में दोबारा कैंप लगाकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाए।

नोडल अधिकारी ने पाली–सुरियावां मार्ग, जल निगम की पेयजल टंकी और फत्तूपुर में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे नोडल अधिकारी पाली पहुंचे, जहां उन्होंने सुरियावां–पाली मार्ग के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संदीप सरोज को कटर से सैंपलिंग कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप होना चाहिए, किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

इसके बाद महजूदा गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, मनरेगा, आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। नोडल अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। शासन की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर ही समग्र विकास संभव है।

जल जीवन मिशन और हर घर नल योजना के तहत कुसौड़ा में निर्माणाधीन पेयजल टंकी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 600 कनेक्शन के सापेक्ष 492 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अधिशासी अभियंता जल निगम को शेष कार्य और कनेक्शन निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद भदोही के फत्तूपुर में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को 15 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

दोपहर बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सड़कों के गड्ढामुक्ति अभियान को लेकर लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और जिला पंचायत को सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मोरवा नदी पुनरुद्धार अभियान की नोडल अधिकारी ने सराहना की।

इस दौरान जिला स्टेडियम मूंशीलाटपुर में निर्माणाधीन टॉयलेट, चेंजिंग रूम, जिम हॉल, बॉक्सिंग हॉल, 100 शय्या संयुक्त चिकित्सालय के अधूरे कार्य, मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय सहित अन्य लंबित परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles