सर्दी में कम पानी पीने से बढ़े पथरी के मरीज, रोजाना 20 से अधिक मामले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पानी कम पीने से बढ़े पथरी के मरीज, रोजाना 20 मामले

ज्ञानपुर: बदलती जीवन शैली और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की आदत के कारण गुर्दे और पित्त की थैली में पथरी की समस्या बढ़ती जा रही है। जिले के अस्पतालों में हर रोज 20 से 25 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिनमें पथरी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 10 से 12 मरीज पथरी की शिकायत लेकर आते हैं। चिकित्सकों के अनुसार ठंड के मौसम में प्यास कम लगने के कारण लोग पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं, जिससे गुर्दे और पित्त की थैली में पथरी के मामले बढ़ गए हैं।

100 बेड़ के फिजीशियन डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि सर्दी में एक व्यक्ति को रोजाना कम से कम तीन लीटर पानी पीना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी को गुनगुना करके थर्मस में रखना बेहतर होता है। ढाई लीटर से कम पानी पीने वाले लोगों में पथरी की समस्या होने की संभावना रहती है।

विशेषज्ञों ने बताया कि पथरी बनने के प्रमुख कारणों में शरीर में पानी की कमी, अधिक नमक व तेलयुक्त भोजन, जंक फूड और सॉफ्ट ड्रिंक शामिल हैं। इसके अलावा मोटापा, अचानक वजन कम करना और लंबे समय तक भोजन न करना भी पथरी की समस्या को बढ़ावा देता है।

पथरी के लक्षणों में तेज दर्द, उल्टी, पेशाब में जलन और खून आना शामिल हैं। चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि लोग पर्याप्त पानी पीएं और जंक फूड से बचें ताकि पथरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके।

जिले के ज्ञानपुर जिला अस्पताल, भदोही महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल और सरपतहां के 100 शय्या अस्पताल में रोजाना 20 से 25 ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles