भदोही: 4.35 लाख रुपये की लागत से दुर्गा पूजा स्थल और दो गलियों में हुई इंटरलॉकिंग
सुरियावां। नगर पंचायत सुरियावां के चौक स्थित जगत जननी मां दुर्गा पूजा स्थल के सुंदरीकरण कार्य का मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने उद्घाटन किया। इस कार्य पर कुल 4 लाख 35 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।
इसके तहत दुर्गा पूजा स्थल पर इंटरलॉकिंग कराई गई है। साथ ही, पूजा स्थल तक आने वाली 20 मीटर और 30 मीटर लंबी दो गलियों में भी इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है। 20 मीटर लंबी गली में इंटरलॉकिंग के साथ नाली का निर्माण भी कराया गया है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने कहा कि नगर के धार्मिक स्थलों और धार्मिक आयोजनों से जुड़े स्थानों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में जगत जननी मां दुर्गा पूजा स्थल और उससे जुड़ी गलियों में विकास कार्य कराया गया है।
कार्यक्रम में तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, जटाशंकर मौर्य, अब्दुल रऊफ हाशमी, सेठ, सुकरू हलवाई, फारूक अली, मुकेश कनौजिया, शकील अहमद, मनोज उमर और प्रमोद जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


